Uncategorized

थाना नंदिनी नगर पुलिस की कार्यवाही।* . *11 वर्ष पुराने मामले में मिली सफलता।* . *हत्या के फरार आरोपी कुंवर सिंह उर्फ सन्नी पुलिस के गिरफ्त मे।* . *गिरफ्तारी से बचने भेष एवं ठिकाना बदल-बदल कर रहता था आरोपी।*

06 आरोपी पूर्व में हो चुके है गिरफ्तार।* . *एसीसीयू एवं थाना नंदिनी नगर की संयुक्त कार्यवाही से आरोपी को लिया गया हिरासत में।*

*दिनांक 17.03.2014 को प्रार्थी विष्णु पिता स्व० पूरनदास बनिका उम्र 32 साल साकिन वार्ड क्रमांक 13, नंदिनी टाउनशीप थाना नंदिनी नगर ने थाना हाजिर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटनास्थल वार्ड क्रमांक 13, नंदिनी टाउनशीप में आरोपीगण होली त्यौहार मनाने बैठे हुए थे मृतक राकेश दास एवं उसके दोस्त विष्णु, चंद्रशेखर आरोपीगण के पास जाकर पानी पीने के लिए पानी पाउच मांगे की आरोपीगण पानी पाउच मांगने वाले कौन होते हो कहकर मां बहन की अश्लील गंदी गंदी गालिया देते हुए, जान से मारने की धमकी देकर लकडी के फटटा से मारपीट करने की रिपोर्ट पर थाना नंदिनी नगर में अपराध कमांक 47/2014 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।* दौरान विवेचना *मुत० राकेश दास सिर के पीछे साईड चोट लगने से प्रकरण में धारा 307 भादवि जोडी गई जो मुत० राकेश दास का ईलाज के दौरान मृत्यु हो जाने से प्रकरण में धारा 302 भादवि जोडी जाकर प्रकरण के आरोपियान जसपाल सिंह, रतन दत्ता, दीपकधर, मंजीत सिंह, रितेश पासवान, दीपक उर्फ मोनू शुक्ला को पूर्व में गिरप्तार कर चालान पेश किया गया है* तथा प्रकरण के *फरार आरोपी कुंवर सिंह उर्फ सन्नी घटना दिनांक से फरार होने से प्रकरण में धारा 173 (8) जाफी के तहत विवेचना की जा रही थी* जो कि प्रकरण के फरार आरोपी की पता तलाश हेतु हर संभव प्रयास किया जा रहा था, *जिसे आज दिनांक 18.09.2025 को सायबर तकनीक एवं सूचना सकलंन पर आरोपी कुंवर सिंह ठाकुर उर्फ सन्नी पिता स्व० जयनाथ सिंह उम्र 41 साल साकिन कुरूद थाना जामुल को उसके निवास ढाचा भवन कुरूद में छिपे होने की जानकारी मिलने पर रेड कार्यवाही कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म कबूल करने पर दिनांक 18.09.2025 के 12.30 बजे गिरप्तार किया गया विधिवत कार्यवाही की जा रही है।*

अपराध क्रमांक :- 47/2014
धारा :- 294,506बी,323,307 ,302,34 भादवि0

नाम आरोपी :- कुंवर सिंह ठाकुर उर्फ सन्नी पिता स्व० जयनाथ सिंह उम्र 41 साल साकिन कुरूद थाना जामुल

Back to top button