Uncategorized

विश्वकर्मा जयंती पर भिलाई इस्पात संयंत्र के 400 सेवानिवृत कर्मचारियों का सम्मान,

भिलाई इस्पात संयंत्र के आधार स्तंभ कहे जाने वाले आमदी नगर हुडको में निवासरत सेवानिवृत कर्मचारियों का विश्वकर्मा पूजा के पावन अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेम प्रकाश पांडेय जी के द्वारा सम्मान किया गया |
आयोजन समिति के अध्यक्ष राहुल भोसले ने जानकारी देते हुए बताया कि लगभग 400 सेवानिवृत कर्मचारियों का सम्मान किया गया |

इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रेम प्रकाश पांडे जी ने कहा भिलाई इस्पात संयंत्र की विश्व में जो पहचान है, इसमें कहीं ना कहीं इन कर्मवीरों का अहम योगदान रहा है,जिसे कभी भुला नहीं जा सकता | कार्यक्रम में,
आयोजन समिति के अध्यक्ष राहुल भोसले
पूर्व नेता प्रतिपक्ष संजय दानी,
मंडल अध्यक्ष गोल्डी सोनी
सहित अन्य लोग उपस्थित रहे |

Back to top button