दुर्गछत्तीसगढ़भिलाई

एचएमजीएम सेवा समिति की पहल,,,, प्रयास मूक एवं बधिर विद्यालय सुपेला के बच्चों ने चखा पिज़्ज़ा का स्वाद, बच्चों ने इशारो में कहा Thankyou

समाजिक संस्था HMGM ने मूक बधिर बच्चो को खिलाया पिज़्ज़ा,

दुर्ग – भिलाई के सुपेला स्थित प्रयास मुक एवं बधिर विद्यायल के बच्चों के लिए आज का दिन कुछ खास रहा क्योंकि बच्चों ने आज हाई सोसाइटी के बच्चों की तरह पिज़्ज़ा का स्वाद चखा,,, दरअसल एचएमजीएम जन सेवा समिति ने आज इन मुक एवं बधिर बच्चों के लिए एक विशेष पहल की, जिसमें आज सभी बच्चों को उनके विद्यालय पहुंचकर पिज़्ज़ा खिलाया गया। जिसमें एचएमजीएम के प्रदेश अध्यक्ष लोकेश पांडेय ने लगभग 70 बच्चो को अपने हाथ से पिज्जा भेंट किया। लोकेश पांडे का कहना है की जब हम अपनी अभिव्यक्ति व्यक्त नहीं कर पाते और उसके लिए इशारे का सहारा लेते हैं तब हमें बहुत ही समस्याएं होती है । प्रयास मूकबधिर विद्यालय में ऐसे ही कई बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। जो अपनी अभिव्यक्ति व्यक्त नहीं कर पाते और समाज से दूरी महसूस करते हैं। लेकिन कुछ दिनों पहले बच्चों से मुलाकात के दौरान उन्होंने इशारों में बताया कि पेंसिल किताबें फल, फूल तो हर कोई लेकर आता है । लेकिन उन्हें और बच्चों की तरह पिज़्ज़ा खाने की इच्छा है। दरअसल हाई सोसाइटी में प्रचलित पिज़्ज़ा इन दिव्यांग बच्चों तक नहीं पहुंच पाता। उन्हें भी अन्य बच्चों की तरह पिज़्ज़ा खाने की इच्छा हुई जिसे पूरा करते हुए उन्होंने 70 से अधिक बच्चों को जन सेवा समिति की ओर से पिज़्ज़ा खिलाया और आने वाले भविष्य में उन बच्चों को रेल्वे और एयरपोर्ट जैसी जगहों पर भी घूमाने की योजना बनाई। जिससे वे स्वयं इसका आनंद ले सकें। इसके लिए स्कूल के शिक्षकों और बच्चों ने सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया। एचएमजीएम संस्थान के कई सदस्य एवं युवा कार्यकर्ता इस दौरान मौजूद थे।

लोकेश पांडेय पूर्व जिला महामंत्री भारतीय जनता  युवा मोर्चा भिलाई

नय टंडन, देवेश, राजेश,वामशी ,संतोष , सतीश, वेदुला, बंटी, दादू, चिंटू, समीर, कृष्णकांत, रिया, रौनक, सोफी, सारा, तेजा,और युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे

Back to top button