भिलाई
छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर आज शहर में बाइक और कार रैली निकाली जाएगी…

मराठा सेवा संघ छत्तीसगढ़ ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के पावन अवसर पर 19 फरवरी को भिलाई नगर में 9वीं “भव्य बाइक और कार रैली का आयोजन किया है।
आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मराठा सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सावले ने बताया कि कल सुबह से ही भिलाई की सड़कें भगवामय नजर आएंगी।
यह रैली मॉडल टाउन स्थित “छत्रपति शिवाजी महाराज चौक, नेहरू नगर” से विधिवत शिवगर्जना के साथ शुरू होगी। रैली में सैकड़ों की संख्या में दोपहिया और चार पहिया वाहन शामिल होंगे।





