हैदराबाद

महा-खुलासा: DGGI ने 13000 करोड़ रुपये के अवैध ऑनलाइन गेमिंग सिंडिकेट का पर्दाफाश किया, मास्टरमाइंड गिरफ्तार…

जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय (डीजीजीआई) की हैदराबाद क्षेत्रीय इकाई ने 13,000 करोड़ रुपये के अवैध आनलाइन गेमिंग सडिकेट का पर्दाफाश किया है। यह संगठित गिरोह फिनटेक कंपनियों की सहायता से काम कर रहा है।

डीजीजीआई ने कहा कि उसने सिंडिकेट पर बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू की है, जिसमें संबंधित फिनटेक कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई, 100 करोड़ रुपये तक के बैंक खातों को फ्रीज करना और मुख्य साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार करना शामिल है।

ऑनलाइन गेमिंग जांच के तहत, जीएसटी इंटेलिजेंस हैदराबाद ने एडसम एडवाइजरी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक और निदेशक पंकज कुमार को गिरफ्तार किया है। यह कंपनी धोखाधड़ी का पता लगाने और ग्राहक सत्यापन/डिजिटल केवाईसी सत्यापन सेवाएं प्रदान करती है।

आरोप है कि केवाईसी सत्यापन प्रक्रिया के लिए जिम्मेदार कंपनी के निदेशक होने के नाते, कुमार स्वामित्व और नियंत्रण संरचना के आधार पर ग्राहकों की जोखिम प्रोफाइलिंग विकसित करने में ”विफल” रहे और ऑनलाइन गेमिंग से धन प्रवाह के लिए आवश्यक यूपीआइ एकीकरण के लिए शेल संस्थाओं को शामिल करने में सहायता की।

Back to top button