छत्तीसगढ़भिलाई

इस्पात कर्मचारी क्रेडिट सोसाइटी में बीएसपी कर्मियों का सम्मान समारोह आयोजित…

इस्पात कर्मचारी को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी सेक्टर-6 ने समारोह आयोजित कर बीएसपी के सेवानिवृत्त कर्मियों का शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया।

उनकी जमा निधियों के अंतिम भुगतान के चेक भी प्रदान किए गए। सोसाइटी के अध्यक्ष बृजबिहारी मिश्र ने कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन की स्वाभाविक प्रक्रिया है, लेकिन वरिष्ठ साथियों का बीएसपी और सोसाइटी के प्रति योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

नगर सेवाएं विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक कृष्णानंद रॉय ने कहा कि सेक्टर-6 सोसाइटी ने सेवाकाल के दौरान कर्मचारियों के लिए सहायक और भरोसेमंद संस्था की भूमिका निभाई है।

प्रवीण कुमार इंग्ले और एस. धनराजू ने भी समय पर ऋण उपलब्ध कराने और कार्यप्रणाली में पारदर्शिता की प्रशंसा की। इस अवसर पर सेवन लखन प्रसाद, पुरुषोत्तम ठाकुर, अप्पा राव, कलीराम, सुरेंद्र गौड़, परमजीत सिंह, सुखविंदर सिंह, श्यामलाल, अमरदास, दिलीप कुमार, प्रेमलाल, अरविंद कुमार, कमलेश कुमार, आदि का सम्मान किया गया।

Back to top button