छत्तीसगढ़दुर्ग

स्कूली बच्चों के बायोमेट्रिक अपडेट हेतु विशेष अभियान की शुरुआत…

कलेक्टर अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में जिले में आधार कार्ड के सुदृढ़ीकरण और बच्चों के डेटा अपडेशन के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट अभियान चलाया जा रहा है।

अफसरों ने बताया कि वर्तमान में जिले में कुल 23,905 मामले लंबित हैं, जिन्हें समय सीमा में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।

पिछले चार महीनों से विभिन्न स्कूलों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिसके माध्यम से अब तक 50,000 से अधिक बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट किया जा चुका है।

इस अभियान की समग्र प्रगति आकड़ों के अनुसार अक्टूबर 2025 से फरवरी 2026 तक जिले में कुल 1,549 शिविर आयोजित किए जा चुके हैं।

इन शिविरों के माध्यम से 52,742 बच्चों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (एमबीयू) पूर्ण किया गया है। इसके अतिरिक्त, 495 नए आधार कार्ड बनाए गए हैं और 7,047 अन्य आधार सुधार के कार्य भी संपन्न किए गए हैं।

फरवरी माह की प्रगति रिपोर्ट के अनुसार, 16 फरवरी से पुनः शुरू हुए विशेष शिविरों के जरिए अब तक 4,871 बच्चों का एमबीयू और 339 बच्चों का आधार अपडेट किया गया है।

जिला प्रशासन द्वारा 31 मार्च 2026 तक जिले के कुल 410 शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों में शिविर लगाने की एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान में यह सेवा पूरी तरह निःशुल्क प्रदान की जा रही है, लेकिन भविष्य में इस प्रक्रिया के लिए शुल्क निर्धारित किया जा सकता है।

Back to top button