कुवैत ‘टॉप गन-2’ हादसा: दोस्त ने अमेरिका के 3 जेट्स गिराए, गलती का खुलासा…

कुवैत ने एक फ्रेंडली फायर हादसे की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। अमेरिकी सेना के अनुसार, कुवैत की वायुसेना ने गलती से तीन अमेरिकी F-15 लड़ाकू विमानों को मार गिराया। कुवैत सरकार ने भी इस घटना की पहले ही पुष्टि की थी।
इससे पहले ईरान ने दावा किया था कि उसने अमेरिकी विमान को मार गिराया है, लेकिन अब सच्चाई सामने आ चुकी है कि यह दुश्मन की कार्रवाई नहीं, बल्कि मित्र देश की गलती थी। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में विमान को गिरते हुए देखा गया था।
वॉल स्ट्रीट जर्नल की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को कुवैत के ऊपर तीन अमेरिकी F-15E स्ट्राइक ईगल विमान दुर्घटनाग्रस्त हुए। जांच में पता चला कि यह हादसा कुवैत के एक F/A-18 हॉर्नेट लड़ाकू विमान के पायलट द्वारा अनजाने में दागी गई तीन मिसाइलों के कारण हुआ।
कुवैती पायलट ने गलत पहचान के चलते इन मिसाइलों को छोड़ा, जिससे अमेरिकी विमान क्रैश हो गए। राहत की बात यह रही कि सभी विमानों के चालक दल पैराशूट की मदद से सुरक्षित बाहर निकल आए।
F/A-18 हॉर्नेट: अमेरिकी नौसेना का सुपर फाइटर जेट
F/A-18 हॉर्नेट अमेरिकी नौसेना का सबसे भरोसेमंद बहु-भूमिका वाला लड़ाकू विमान है। यह फाइटर जेट एक ट्विन-इंजन, सुपरसोनिक और मल्टी-रोल कॉम्बैट एयरक्राफ्ट है जिसे US नेवी और मरीन कॉर्प्स के लिए बनाया गया है।
इसे फाइटर जेट और अटैक दोनों मिशन के लिए डिजाइन किया गया है। यह एक ही मिशन में हवा से हवा में और जमीन पर हमला दोनों करने में सक्षम है। इसका ‘F/A’ डेजिग्नेशन खुद इस डुअल रोल फाइटर (F) और अटैक (A) को दिखाता है।
यह विमान F-14 टॉमकैट का अपग्रेडेड वर्जन है, जिसे 1986 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘टॉप गन’ में दिखाया गया था। इस फिल्म में दुनियाभर में लोकप्रियता बटोरी थी। फिल्म में टॉम क्रूज ने मुख्य किरदार निभाया था।
बता दें F/A-18 हॉर्नेट ने अपने पुराने वेरिएंट A-7 कॉर्सियर और F-4 फैंटम की जगह ली थी। 2022 में रिलीज हुई ‘टॉप गन: मेवरिक’ में F-18 सुपर हॉर्नेट को दिखाया गया था। बोइंग का कहना है कि F/A-18 सुपर हॉर्नेट विमानवाहक पोतों की वायु सेनाओं की रीढ़ है।
F/A-18 हॉर्नेट के फीचर्स
- F/A-18 हॉर्नेट को 1970 के दशक में मैकडॉनेल डगलस (अब बोइंग का हिस्सा) और नॉर्थ्रॉप ने बनाया था।
- यह पहली बार 1983 में U।S। नेवी के साथ ऑपरेशनल सर्विस में आया था।
- इस एयरक्राफ्ट को A-7 कॉर्सेयर II और F-4 फैंटम II जैसे पुराने जेट्स को रिप्लेस करने के लिए डिजाइन किया गया था।
- इसके एडवांस्ड एवियोनिक्स, एजिलिटी और कैरियर-बेस्ड कैपेबिलिटीज ने इसे नेवल एविएशन के लिए एक जरूरी एसेट बना दिया।
- क्या है खासियत?
- टाइप: मल्टीरोल फाइटर जेट
- इंजन: दो जनरल इलेक्ट्रिक F404 टर्बोफैन इंजन
- स्पीड: लगभग Mach 1।8 (लगभग 1,900 km/h)
- रेंज: बाहरी फ्यूल टैंक के साथ लगभग 2,000+ km
- क्रू: आमतौर पर 1 पायलट (कुछ वेरिएंट में 2 सीटें होती हैं)
- कितने हथियार ले जा सकता है?
- F/A-18 हॉर्नेट एक बार में 20 mm M61 वल्कन तोप, हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलें (AIM-9 साइडवाइंडर, AIM-120 AMRAAM) और हवा से जमीन पर मार करने वाली मिसाइलें और बम ले जा सकता है।
- किन कामों में सक्षम है टॉप गन?
- कैरियर ऑपरेशन: एयरक्राफ्ट कैरियर के लिए डिज़ाइन किया गया, इसमें मजबूत लैंडिंग गियर और फोल्डिंग विंग्स हैं।
- मल्टीरोल कॉम्बैट: एक ही मिशन में हवा से हवा में लड़ाई से ज़मीन पर हमला कर सकता है।
- एडवांस्ड एवियोनिक्स: रडार सिस्टम, डिजिटल फ्लाइट कंट्रोल और टारगेटिंग पॉड्स से लैस।
- हाई मैन्युवरेबिलिटी: इसका एयरोडायनामिक डिज़ाइन डॉगफाइट में बेहतरीन फुर्ती देता है।
- किन देशों के पास है?
- अमेरिका के अलावा, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, स्पेन, फिनलैंड, कुवैत और स्विट्जरलैंड कई देश F/A-18 हॉर्नेट ऑपरेट करते हैं। ये सभी देश एयर डिफेंस, स्ट्राइक मिशन और समुद्री सुरक्षा के लिए एयरक्राफ्ट का इस्तेमाल करते हैं।
- किन ऑपरेशन में रहा शामिल?
- F/A-18 हॉर्नेट का इस्तेमाल कई लड़ाइयों में किया गया है, जिनमें शामिल हैं:
- 1991 गल्फ वॉर
- इराक वॉर (2003)
- अफगानिस्तान में वॉर
- ISIS के खिलाफ ऑपरेशन
- यह सटीक स्ट्राइक और एयर सुपीरियोरिटी मिशन के लिए असरदार साबित हुआ है।
- टॉप गन की लेगेसी
- ओरिजिनल हॉर्नेट F/A-18E/F अब सुपर हॉर्नेट में बदल गया है, जिसका बड़ा और एडवांस्ड वर्जन है अभी US नेवी इस्तेमाल करती है। F-35 जैसे नए एयरक्राफ्ट के बावजूद, रडार, हथियारों और एवियोनिक्स में लगातार अपग्रेड के कारण कई हॉर्नेट सर्विस में बने हुए हैं।
- F-15E क्यों है खास?
- F-15E वहीं विमान है जिसे कुवैत ने मार गिराया। यह स्ट्राइक ईगल एक ट्विन-इंजन, हर मौसम में काम करने वाला फाइटर एयरक्राफ्ट है जिसे लंबी दूरी के स्ट्राइक मिशन और एयर सुपीरियरिटी के लिए डिजाईन किया गया है। मैकडॉनेल डगलस (जो अब बोइंग का हिस्सा है) का बनाया यह एयरक्राफ्ट 1989 में यूनाइटेड स्टेट्स एयर फ़ोर्स में शामिल हुआ था। यह ओरिजिनल F‑15 ईगल एयर-सुपीरियरिटी फाइटर का एक एडवांस्ड वेरिएंट है, जिसे मजबूत एयर-टू-एयर कॉम्बैट कैपेबिलिटी बनाए रखते हुए डीप-स्ट्राइक मिशन करने के लिए मॉडिफाई किया गया है।
F-15E के फीचर्स
- ट्विन-इंजन पावर: F-15E फाइटर जेट हाई स्पीड और हेवी पेलोड कैपेबिलिटी के लिए दो पावरफुल टर्बोफैन इंजन से लैस है।
- दो-सीट कॉन्फिगरेशन: F-15E फाइटर जेट को एक पायलट, एक वेपन सिस्टम ऑफिसर (WSO) फ्लाइंग और कॉम्बैट सिस्टम मैनेज करते हैं।
- हर मौसम में काम करने की कैपेबिलिटी: F-15E फाइटर जेट के एडवांस्ड रडार और नेविगेशन सिस्टम किसी भी मौसम में दिन या रात ऑपरेशन करने में सक्षम हैं।
- हेवी पेलोड: F-15E फाइटर जेट एक बार में 23,000 पाउंड (10,400 kg) से ज्यादा बम, मिसाइल और फ्यूल टैंक ले जा सकता है।
- लॉन्ग-रेंज स्ट्राइक: F-15E फाइटर जेट बिना किसी एस्कॉर्ट के दुश्मन के इलाके में अंदर तक घुसने के लिए डिजाइन किया गया है।





