छत्तीसगढ़दुर्ग

कई दुकानों से डिस्पोजेबल गिलास और पन्नियां जब्त, लगाया गया जुर्माना…

नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा शहर को स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल बनाए रखने के उद्देश्य से क्षेत्रों में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया।

इसके निगम की टीम ने शराब भट्ठी आहता, बटालियन तथा कातुलबोर्ड क्षेत्र के आसपास चौक-चौराहों और ठेला दुकानों का निरीक्षण किया।

इस दौरान कई दुकानदारों द्वारा प्रतिबंधित डिस्पोजल गिलास एवं झिल्ली पन्नी का उपयोग करते पाए जाने पर निगम की टीम ने मौके पर ही कार्रवाई की।

निगम अमले ने संबंधित दुकानदारों को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की समझाइश दी और पर्यावरण संरक्षण के लिए शासन द्वारा लागू प्रतिबंधों का पालन करने की अपील की।

साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई करते जुर्माना वसूला गया तथा बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित डिस्पोजल गिलास और झिल्ली पन्नी को जब्त किया गया। निगम ने दुकानदारों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे सिंगल यूज़ प्लास्टिक के स्थान पर पर्यावरण अनुकूल विकल्पों को अपनाएं।

Back to top button