छत्तीसगढ़भिलाई

स्वदेशी मेला प्रांगण में भक्तों ने किया सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ…

भिलाई में लगने वाले स्वदेशी मेले के अंतर्गत मेला प्रांगण में सनातन परंपरा का निर्वहन करते हुए श्रद्धा और भक्ति भाव से सुंदरकांड और हनुमान पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, व्यापारी और स्वदेशी विचार से जुड़े कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

स्वदेशी जागरण फाउंडेशन इकाई व भारतीय विपणन विकास केंद्र सीबीडीएम द्वारा आयोजित स्वदेशी मेला के प्रबंधक सुब्रत चाकी, मेला संयोजक अजय भसीन ने बताया कि सनातन परंपरा में किसी भी शुभ कार्य के सफल आयोजन, बाधाओं की निवृत्ति और सकारात्मक ऊर्जा के संचार के लिए सुंदरकांड पाठ और हनुमानजी की आराधना का विशेष महत्व माना गया है।

इसी उद्देश्य के साथ सफल आयोजन, देश की समृद्धि, स्वदेशी विचार के व्यापक प्रसार, समाज की सुख-शांति और कल्याण की कामना करते हुए यह धार्मिक आयोजन किया गया। आखिर में प्रसाद बांटा गया।

मेला स्वागत समिति के अध्यक्ष दिनकर बासोतिया, सहायक प्रबंधक जीआर जगत, विपणन प्रबंधक जयेश पांचाल, सहसंयोजक भोजराज सिन्हा, सरोजनी पाणिग्रही, दिव्या भसीन मक्कड़, समन्वयक अजय तिवारी, दर्शन ठकवानी आदि उपस्थित थे।

Back to top button