छत्तीसगढ़दुर्ग

साई मंदिर समिति की साधारण सभा की बैठक आज…

सार्वजनिक श्री साई महोत्सव समिति (साई मंदिर) सिविल लाइन कसारीडीह की साधारण सभा की बैठक और होली मिलन समारोह 15 मार्च को दोपहर 12 बजे साई मंदिर परिसर में आयोजित किया गया है।

बैठक में सर्वप्रथम फूलों की होली खेलकर पर्व की खुशियां मनाई जाएगी। इसके बाद बैठक में कोषाध्यक्ष द्वारा वार्षिक साई महोत्सव सत्र 25-26 के आय-व्यय का प्रस्तुतिकरण, समिति के चार वर्षीय कार्यकाल वाले आगामी निर्वाचन के संबंध में चर्चा और अध्यक्ष की अनुमति से अन्य आवश्यक प्रस्तावों एंव सुझावों पर चर्चा को एजेंडे के रुप में शामिल किया गया है।

मौके पर मंदिर में आगामी आयोजनों को लेकर भी चर्चा की जाएगी। समिति के सचिव धनेन्द्र सिंह चंदेल ने सदस्यों से बैठक में शामिल होने अपील की है।

Back to top button