छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़: विधानसभा घेराव के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की तैयारी…

आज रायपुर में आयोजित होने वाले कांग्रेस के विधानसभा घेराव कार्यक्रम की तैयारी को लेकर सोमवार को राजीव भवन दुर्ग में जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण और दुर्ग शहर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त बैठक हुई।

बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई तथा अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस दौरान जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में मनरेगा जैसी महत्वपूर्ण योजना को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे गरीब मजदूरों और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

दुर्ग शहर कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा किसानों, मजदूरों, युवाओं और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है।

बैठक में बताया गया कि दुर्ग (ग्रामीण) जिला अंतर्गत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा, अहिवारा विधानसभा और धमधा ब्लॉक के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता कुम्हारी टोल प्लाजा में सुबह 11 बजे के पहले एकत्रित बैठक में पूर्व विधायक अरुण वोरा, दीपक दुबे, आरएन वर्मा, अलताफ अहमद, शमशीर कुरैशी, योगिता चंद्राकर, राजेश मौजूद थे।

Back to top button