भिलाई

सड़क पर अवैध कब्जे का आरोप, मामले की शिकायत भी दर्ज…

आम आदमी पार्टी के नेता जसप्रीत सिंह ने नेहरू नगर स्थित सूर्या मॉल प्रबंधन द्वारा सार्वजनिक सड़क को घेरकर वहां अवैध रूप से पार्किंग शुल्क वसूलने का आरोप लगाया है।

इस संबंध में उन्होंने जिला कलेक्टर, दुर्ग को एक औपचारिक शिकायत सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

​जसप्रीत सिंह ने प्रशासन से आग्रह किया है कि राजस्व विभाग के माध्यम से सूर्या मॉल के सामने वाली मुख्य सड़क का दोनों ओर से सीमांकन (नाप-जोख) कराया जाए।

सरकारी रोड पर किए गए अवैध कब्जे और सीमेंटीकरण को तत्काल हटाकर उसे कब्जा मुक्त किया जाए। भविष्य में इस सार्वजनिक मार्ग पर किसी भी प्रकार की पार्किंग वसूली पर पूर्णतः रोक लगाई जाए।

Back to top button