
पाटन कॉलेज में दो दिवसीय राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 प्रचार प्रसार कार्यशाला का समापन हुआ।
इस दौरान मुख्य अतिथि डॉ. भूपेंद्र कुलदीप ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि नई शिक्षा प्रणाली के मूल में अध्ययनरत विद्यार्थियों में ज्ञान, शिक्षा और मानवीय मूल्य का समावेश करना शामिल है। केवल शिक्षा, ज्ञान या मानवीय मूल्यों का विकास व्यक्तित्व को एकांगी कर सकता है।
द्वितीय दिवस की कार्यशाला को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नंदा गुरुवारा ने राष्ट्रीय शिक्षा प्रणाली की विशेषताओं का उल्लेख किया।
कार्यक्रम में अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा दुर्ग संभाग के डॉ. अनुपमा अस्थाना ने अपने संबोधन में बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति का महत्वपूर्ण योगदान है।
संवाद कौशल कम्युनिकेशन, रचनात्मक क्रिएटिविटी, सहयोग कोलाब्रेशन तथा प्रोत्साहन इनकरेज।





