भिलाई
पदयात्रियों को कंकड़ न चुभें, इसलिए कराई गई सफाई…

चैत नवरात्रि के इस अवसर पर हर साल हजारों श्रद्धालु डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी का दर्शन करने जाते हैं। इस साल भी भक्त जाएंगे।
इसलिए निगम प्रशासन भक्तों के पांव में कंकड़-पत्थर न चुभे, इसलिए शहर से होकर डोंगरगढ़ की ओर जाने वाली सभी सड़कों की नियमित सफाई करवा रहा है।
निगम आयुक्त राजीव कुमार पांडेय के निर्देश पर नवरात्रि के पहले दिन जोन 3 क्षेत्र में जीई रोड मुख्य मार्ग पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। सड़क पर झाडू लगवाकर कचरा और कंकड़-पत्थर साफ कराए गए।
साथ ही नालियों की सफाई और सड़क किनारे जमी गंदगी को हटाया जा रहा है।
आने वाले दिनों में पावर हाउस से लेकर नेहरू नगर के आगे तक सर्विस रोड की पूरी सफाई कराई जाएगी। इसी मार्ग से होकर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल यात्रा करते हुए डोंगरगढ़ मंदिर जाते हैं।





