अंतरराष्ट्रीय

अमेरिका के F-35 फाइटर जेट को माना जाता है ‘अजेय’, फिर भी ईरान ने कैसे बनाया निशाना?…

अमेरिका के एफ-35 फाइटर जेट को दुनिया के सबसे उन्नत लड़ाकू विमानों में एक माना जाता है और ये दुनिया में सबसे ज्यादा देशों में इस्तेमाल होने वाला पांचवी पीढ़ी का विमान है।

ईरान ने इसे मार गिराने का दावा किया है। इससे पहले किसी भी युद्ध में इस लड़ाकू विमान को हिट नहीं किया गया है। आइये जानते हैं कि एफ-35 को दुनिया का सबसे ताकतवर लड़ाकू विमान क्यों माना जाता है।

एफ-35 के खास फीचर्स

स्टेल्थ तकनीक

  • एफ-35 की सबसे बड़ी ताकत उसकी स्टेल्थ तकनीक कही जाती है।
  • इसका डिजाइन, खास मटेरियल और इंटरनल वेपन बे इसे रडार की पकड़ में आने से बचाते हैं।

सेंसर फ्यूजन

यह भारी सुरक्षा वाले एयरस्पेस में भी गहराई तक आपरेट कर सकता है। यानी इसे ट्रैक करना या निशाना बनाना बेहद मुश्किल माना जाता है। इसकी एक खासियत इसका ‘सेंसर फ्यूजन’ है।

युद्ध के मैदान की रियल टाइम तस्वीर

ये सिर्फ डाटा इकट्ठा नहीं करता, बल्कि रडार, इंफ्रारेड सेंसर, सेटेलाइट और अन्य प्लेटफार्म्स से मिली जानकारी को जोड़कर युद्ध के मैदान की रियल-टाइम तस्वीर दिखाता है। इससे पायलट दुश्मन को पहले देख सकता है और हमला भी पहले कर सकता है।

डाटा सेंट्रिक वारफेयर

ये एक बड़े डिजिटल काम्बेट नेटवर्क का हिस्सा बनकर काम करता है। इस से इसकी क्षमता काफी बढ़ जाती है।

हथियार

मिसाइल और बम लगाने के लिए चार इंटरनल और छह बाहरी हार्डप्वाइंट्स हैं। एयर टू एयर, एयर टू ग्राउंड मिसाइलें और बम ले सकता है।

विमान के हैं तीन वैरिएंट

  1. एफ-35ए- कन्वेंशनल टेकआफ और लैंडिंग। अमेरिकी वायु सेना इस्तेमाल करती है। कीमत करीब 670 करोड़ रुपये।
  2. एफ-35 बी- अमेरिकी मरीन कार्ब्स इस्तेमाल करती है। एयरक्राफ्ट कैरियर से वर्टिकल टेकआफ व लैंड कर सकता है। कीमत लगभग 960 करोड़ रुपये।
  3. एफ-35सी- कैरियर-बेस्ड वर्जन। अमेरिकी नेवी इस्तेमाल करती है। एयरक्राफ्ट कैरियर से आपरेट होता है। कीमत लगभग 920 करोड़ रुपये।


इसलिए खास है एफ-35पर हमला

एफ-35 लड़ाकू विमान अमेरिका और उसके सहयोगी देशों की हवाई शक्ति की रीढ़ माना जाता है। इसके एक विमान की कीमत 100 मिलियन डालर से ज्यादा है। एफ-35 दुनिया का सबसे व्यापक रूप से तैनात पांचवीं पीढ़ी का लड़ाकू विमान है।

Back to top button