India Tour of Ireland: जून में भारतीय टीम करेगी आयरलैंड दौरा, BCCI ने जारी किया पूरा कार्यक्रम…

भारतीय क्रिकेट टीम इस साल जून में आयरलैंड का दौरा करेगी।
इस दौरान दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जाएगी। बीसीसीआई ने शनिवार को इस दौरे का शेड्यूल जारी कर दिया है। टी20 सीरीज की शुरुआत 26 जून से होगी।
बीसीसीआई ने दी जानकारी
बीसीसीआई की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, भारतीय सीनियर मेंस टीम जून 2026 में दो मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए आयरलैंड का दौरा करेगी। भारतीय टीम पिछले आठ सालों में तीन बार (2018, 2022 और 2023) आयरलैंड का दौरा कर चुकी है। भारतीय टीम 2007 के बाद पहली बार बेलफास्ट में वापसी कर रही है।
टी20 सीरीज का शेड्यूल
- पहला टी20: 26 जून, बेलफास्ट
- दूसरा टी20: 28 जून, बेलफास्ट
हेड टू हेड के आंकड़े
भारत और आयलैंड के बीच टी20 इंटरनेशनल में हेड टू हेड के आंकड़ों पर नजर डालें तो टीम इंडिया की मोनोपोली है। दोनों टीमों के बीच 2009 से 2024 के बीच 8 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान आयरलैंड टीम कोई मुकाबला नहीं जीत पाई है। टीम इंडिया ने सभी 8 मुकाबलों पर कब्जा जमाया है। ऐसे में अब आयरलैंड के पास अपने घर पर मैन इन ब्ल्यू को शिकस्त देने का अच्छा मौका है।
इंग्लैंड का दौरा करेगी
आयरलैंड के बाद भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर जाएगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 5 टी20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। यानी की भारतीय टीम 16 दिन के भीतर 7 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेलती नजर आएगी। इंग्लैंड दौरे की शुरुआत 1 जुलाई से होगी और आखिरी टी20 11 जुलाई को खेला जाएगा। इसके बाद 14 जुलाई से वनडे सीरीज का आगाज होगा। साथ ही आखिरी तीसरा वनडे 19 जुलाई को खेला जाएगा।
इंग्लैंड दौरे का शेड्यूल
- पहला टी20: 1 जुलाई
- दूसरा टी20: 4 जुलाई
- तीसरा टी20: 7 जुलाई
- चौथा टी20: 9 जुलाई
- पांचवां टी20: 11 जुलाई
वनडे सीरीज का शेड्यूल
- पहला वनडे: 14 जुलाई
- दूसरा वनडे: 16 जुलाई
- तीसरा वनडे: 19 जुलाई





