छत्तीसगढ़
मृतकों के परिजनों को 16 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई…

कलेक्टर सिंह ने विभिन्न दुर्घटनाओं में असमय मृत्यु का शिकार हुए व्यक्तियों के परिजनों के लिए कुल 16 लाख की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुभाग दुर्ग के अंतर्गत ग्राम मतवारी निवासी पप्पू लाल चौधरी की शिवनाथ नदी के महमरा एनीकेट में नहाते समय डूबने से मृत्यु हो गई थी।
इसी प्रकार, जगतराम यादव की तालाब में डूबने से मृत्यु हुई। सिकोला निवासी गुरु प्रकाश साहू की तालाब में डूबने से और सुपेला भिलाई निवासी लोहित राव की 01 नवंबर 2018 को रायपुर के महादेव घाट स्थित खारुन नदी में नहाते समय डूबने से मृत्यु हो गई थी। कलेक्टर ने राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के प्रावधानों के अनुरूप सभी के परिजनों को आर्थिक सहायता दी।





