छत्तीसगढ़दुर्ग

जिला अधिवक्ता संघ चुनाव: 17 पदों के लिए 64 उम्मीदवार मैदान में…

जिला अधिवक्ता संघ दुर्ग के 17 पदों के लिए 4 अप्रैल को होगा। चुनाव के लिए 24 मार्च तक कुल 64 प्रत्याशियों ने दावेदारी प्रस्तुत की। शुक्रवार को नाम वापसी के अंतिम दिन किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया। इस तरह सारे दावेदार मैदान में हैं।

चुनाव में संघ के चार पूर्व अध्यक्ष नीता जैन, गिरीशचंद शर्मा, रमेश शर्मा, गुलाब सिंह पटेल एक बार फिर मैदान में हैं। लगातार चार बार सचिव रहे रविशंकर सिंह और कोषाध्यक्ष पद पर अनिल जायसवाल फिर से चुनाव लड़ रहे हैं।

कार्यकारिणी के 7 पदों के लिए 22 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। चुनावी प्रक्रिया के साथ ही प्रत्याशियों ने अधिवक्ता सदस्यों के बीच प्रचार-प्रसार तेज कर दिया है।

{अध्यक्ष पद: उमाभारती साहू, नीता जैन, मधुप शर्मा, गुलाब सिंह पटेल, संगीता सिंह, गिरीश चन्द्र शर्मा, रमेश शर्मा, देवेन्द्र कुमार गुप्ता। {वरिष्ठ उपाध्यक्ष : प्रमोद फिलिप, प्रशांत जोशी, नीरज सिंह राठौर, चन्द्र कांत चन्देल, पं. अजय मिश्रा, दिनेश सिंह राजपूत, बृजेश कुमार शुक्ला। {उपाध्यक्ष कनिष्ठ (महिला): जया कुमारी, रेखा राय, गुंजा सोनी, ललिता जोशी सोनी, पूजा मोगरी। {सचिव: रविशंकर सिंह, हेमन्त कुमार मिश्रा, विजय कुमार चौधरी। {कोषाध्यक्ष: अनिल जायसवाल, साकेत मिश्रा, अमित कुमार अग्ने, प्रशांत अग्रवाल।

{सहसचिव (पुरुष): कृष्णराज चंदेल, राकेश यदु, सुमीत रंजन दत्ता, राकेश यादव। {सहसचिव (महिला): शशि यादव, संध्या शुक्ला, पूनम ताम्रकार। {ग्रंथपाल: ढाल सिंह देवांगन, अजय कुमार शर्मा, ज्ञान प्रकाश तिवारी।

{क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक सचिव: रविशंकर मानिकपुरी, गुरुमीत सिंह भोगल। {क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक सचिव (महिला): मोनिका सिंह, दसोदा सिक्का, किरण गुप्ता।

Back to top button