अंतरराष्ट्रीय

ईरान के साथ अमेरिका कब खत्म करेगा जंग? मार्को रुबियो ने तय की डेडलाइन…

अमेरिका को उम्मीद है कि ईरान के खिलाफ उसका सैन्य अभियान महीनों नहीं, बल्कि हफ्तों में खत्म हो जाएजा और वह जमीन पर सेना तैनात किए बिना ही अपने लक्ष्य हासिल कर सकता है। यह बात शुक्रवार को विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कही।

फ्रांस में जी7 देशों के अपने समकक्षों के साथ बैठकों के बाद बोलते हुए रूबियो ने कहा कि वाशिंगटन उस अभियान में तय समय पर या उससे आगे चल रहा है और उम्मीद है कि इसे सही समय पर खत्म कर लिया जाएगा। यह महीनों नहीं, बल्कि हफ्तों की बात है।

‘सैनिक भी भेजे जा रहे’

उन्होंने आगे कहा कि हालांकि इस क्षेत्र में कुछ सैनिक भेजे जा रहे हैं, लेकिन ऐसा राष्ट्रपति को ज्यादा से ज्यादा विकल्प और ज्यादा से ज्यादा अवसर देने के लिए किया जा रहा है, ताकि अगर कोई आपात स्थिति पैदा हो तो वे उससे निपट सकें। उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब पूरे मध्य-पूर्व में संघर्ष लगातार बढ़ता जा रहा है।

अमेरिका के 12 सैनिक घायल

एक अमेरिकी अधिकारी ने रॉयटर्स को बताया कि सऊदी अरब में प्रिंस सुल्तान एयरबेस पर ईरान के मिसाइल और ड्रोन हमले में 12 अमेरिकी सैनिक घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है और सैन्य उपकरणों को भी नुकसान पहुंचा है।

यह संघर्ष 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल के हवाई हमलों के साथ शुरू हुआ था। इसके बाद से वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति बाधित है।

Back to top button