घूरपुर के अथर्व ने NEET 2026 में 1620वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

प्रयागराज के घूरपुर निवासी अथर्व जायसवाल ने NEET 2026 परीक्षा में ऑल इंडिया 1620वीं रैंक हासिल कर परिवार और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया। जानिए उनकी सफलता की कहानी।
प्रयागराज।
प्रयागराज के घूरपुर क्षेत्र के रहने वाले अथर्व जायसवाल ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया 1620वीं रैंक प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि पूरे घूरपुर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने अर्वव की सफलता को क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया है।
पहले ही प्रयास में मिली बड़ी सफलता
अथर्व ने NEET 2026 में अपने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की। उन्होंने परीक्षा में 647 अंक प्राप्त किए, जिसके आधार पर उन्हें ऑल इंडिया स्तर पर 1620वीं रैंक मिली। कठिन प्रतिस्पर्धा वाली इस परीक्षा में इतनी उत्कृष्ट रैंक हासिल करना उनकी मेहनत, अनुशासन और निरंतर तैयारी का परिणाम माना जा रहा है।
परिवार ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
अथर्व ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और मार्गदर्शकों को दिया। उन्होंने बताया कि परिवार का लगातार सहयोग और सकारात्मक वातावरण उनकी तैयारी के दौरान सबसे बड़ी ताकत रहा। नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन और आत्मविश्वास के बल पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया।



