धमतरी में बिजली बिल बढ़ने से महिलाओं 500 की जगह 1200 बिजली आने पर का विरोध एसडीएम कार्यालय में प्रदर्शन हाफ बिजली बिल की मांग।

जनता की रिपोर्ट:- छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में बिजली बिल में अचानक आई बढ़ोतरी के विरोध में महिलाओं ने एसडीएम कार्यालय में प्रदर्शन किया। जय छत्तीसगढ़ महतारी सेवा संस्थान की महिलाएं गांधी मैदान से नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंची। महिलाओं ने बताया पहले जहां अधिकतम ₹500 का बिजली बिल आता था वह बढ़कर 1100 से ₹1200 तक हो गया है प्रदर्शनकारी ने बिजली बिल का पर्चियां दिखाते हुए अपना विरोध जताया।
हाफ बिल योजना लागू करने की मांग
संस्थान ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया के बड़े हुए बिजली बिल में मध्यमवर्गीय और खाने-कमाने वाले परिवार परेशान हैं। उन्होंने पहले के तरह हाफ बिल योजना को फिर से लागू करने की मांग की।
महिलाओं का आरोप है कि एक तरफ सरकार बिजली बिल माफ करने की मांग करने की बात करती है और दूसरी तरफ बिल बढ़ा दिए गए हैं उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना के जरिए सरकार महिलाओं को गुमराह कर रही है। साथ ही अन्य चीजों में भी महंगाई बढ़ाकर महिलाओं पर अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने बढ़ती महंगाई को नियंत्रित करने की मांग भी की।





