
गर्मी के दिनों में हरिद्वार जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए दुर्ग-हरिद्वार-दुर्ग स्पेशल ट्रेन 19 अप्रैल से 29 जून तक स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। आने और जाने दोनों के लिए ट्रेन के 11-11 फेरे लगेंगे। इससे हरिद्वार जाने वाले अधिकांश यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिल सकेगा।
दुर्ग से यह ट्रेन 19 अप्रैल से 28 जून तक और हरिद्वार से 20 अप्रैल से 29 जीन तक चलेगी। जारी समय सारणी के अनुसार हर रविवार को सुबह 11 बजे दुर्ग से यह ट्रेन छूटेगी। यह रायपुर, भाटापारा, उसलापुर, पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया होते हुए दूसरे दिन सोमवार को शाम 5.30 को हरिद्वार पहुंचेगी।
इसी तरह हरिद्वार से यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार को शाम 6.55 बजे छुटेगी। विभिन्न स्टेशन होते हुए दूसरे दिन सुबह 3 बजे दुर्ग पहुंचेगी। इसमें 2 एसएलआरडी, 4 जनरल, 10 स्लीपर, 2 एसी-थर्ड सहित कुल 18 कोच होंगे।





