
हुडको महाराष्ट्र सांस्कृतिक मंडल, हुडको के माधव सभागृह में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गाय। इसकी शुरुआत भगवान गणेश की पूजा से की गई।
इसमें प्रसूति एवं स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. शुभलक्ष्मी चौधरी ने लगभग 40 महिलाओं के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच कर उनकी शंकाओं का समाधान किया।
सभी के खून की जांच में हीमोग्लोबिन और शुगर की मात्रा और साथ में शरीर के बोन डेंसिटी की भी जांच निशुल्क की गई। सेवा के लिए महाराष्ट्र मंडल ने डॉ. शुभलक्ष्मी जी का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया।
संस्था के अध्यक्ष नितिन फुले, अनिल पाटिल, राजेश धारकर, राजेश पाटिल, अशोक धांडे ने भी सेवा दी।





