Uncategorized

पुलिस चौकी मचांदुर की कार्यवाही।* . *कृषि दवाई चोरी करने वाला सहआरोपी गिरफ्तार।* .*मुख्य आरोपी को पूर्व में गिरफ्तार किया गया है।*

मुख्य आरोपी को पूर्व में गिरफ्तार किया गया है।* . *मुख्य आरोपी के साथ मिलकर खुले स्थान ब्यारा से किया गया था कृषि दवाई का चोरी।* . *न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल।*

दुर्ग पुलिस द्वारा चोरी की अपराधों पर रोकथाम लगाकर चोरी के अपराधों में त्वरित कार्यवाही हेतु वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिये गये दिशा निर्देश का पालन करते हुए चौकी मचांदूर थाना उतई पुलिस द्वारा कार्यवाही किया गया। विदित हो कि *दिनांक 27.07.2025 को प्रार्थी नंद किशोर राजपूत* पिता कुंज बिहारी राजपूत उम्र 54 वर्ष पता कानाकोट चौकी मचांदूर थाना उतई *के खेत ब्यारा खुले स्थान में रखे कृषि दवाई योध्दा 40 पैकेट का वजन 03 किलो किमती 13,000/- रूपये को किसी अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना किया गया।* प्रकरण की विवेचना दौरान मुख्य आरोपी विनोद ठाकुर को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। *प्रकरण का सह आरोपी धर्मेंद्र कुमार पटेल को आज दिनांक 08.08.2025 को पूछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार किया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर का पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है*
उक्त कार्यवाही में सउनि नेमन साहू, आरक्षक निखिल गुप्ता व स्टाफ की सराहनीय योगदान रहा है।

नाम आरोपी:- धर्मेंद्र कुमार पटेल पिता राम गुलाल पटेल उम्र 31 वर्ष पता ग्राम कानाकोट चौकी मचांदूर थाना उतई जिला दुर्ग

Back to top button