Uncategorized

थाना जामुल पुलिस की कार्यवाही।* *धारदार हथियार लेकर गुण्डागर्दी करने वाला आरोपी गिरफ्तार।* *शीतला तालाब के पास छावनी में चाकू लेकर डराने का मामला।* *

जामुल पुलिस की सक्रियता से पकड़ाया आरोपी।* आरोपी के कब्जे से एक धारदार हथियार चाकू जप्त।*

ज्ञात हो कि दिनांक 04.08.2025 को रात्रि में थाना जामुल पुलिस को टाउन पेट्रोलिंग के दौरान *सूचना मिला की हेमंत कुमार जोशी नामक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से धारदार हथियार चाकू रखकर शीतला तालाब के पास छावनी में सांस्कृतिक कार्यक्रम में आकर आने – जाने वाले लोगो को डरा – धमका रहा है।* जामुल पुलिस द्वारा मामले को संज्ञान में लेकर त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल घटना स्थल पर पहुंची *पुलिस को आता देख संदेही भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी से पूछताछ करने पर अपना नाम हेमंत कुमार जोशी* पिता स्व. बैशाखु राम जोशी उम्र 18 साल निवासी तीन तालाब लक्ष्मी चौक सेक्टर 11 खुर्सीपार का रहने वाला बताया। *आरोपी के कब्जे से धारदार हथियार चाकू जप्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किया गया।*

इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक राजेश मिश्रा, उनि पुनीतराम सूर्यवंशी, आर. राधे यादव, दीपक सिंह, रूपनारायण बाजपेयी, तिरथ बंजारे, संतोष कोमा का विशेष योगदान रहा।

 

*की गई कार्यवाही:-*

*अपराध क्रमांक:- 656/2025*

 

*धारा:- 25, 27 आर्म्स एक्ट*

 

*जप्ती*:- धारदार हथियार चाकू

 

*गिरफ्तार आरोपी* :- हेमंत कुमार जोशी पिता स्व. बैशाखु राम जोशी उम्र 18 साल निवासी तीन तालाब लक्ष्मी चैक सेक्टर 11 खुर्सीपार

Back to top button