Uncategorized

थाना वैशाली नगर पुलिस की कार्यवाही।* .*मोबाईल छीनने वाले को पकड़ने में मिली सफलता।* .*चंद घंटो में आरोपी पुलिस की गिरफ्त मेे।* *आरोपी थाना वैशाली नगर का गुण्डा बदमाश।*

गुंडा बदमाश के बाउण्ड ओवर की राशि जप्त करने की कार्यवाही भी की जा रही है । .*न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल।*

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि *प्रार्थी झनकार ढाली* पिता अनुकुलचंद ढाली उम्र 43 वर्ष साकिन बाम्बे आवास जवाहर नगर ने थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन प्रस्तुत कर *रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 04.08.2025 को रात में करीबन 10 से 11 बजे के बीच में चन्दु उर्फ चन्दु डॉन जो अर्जुन नगर में रहता है प्रार्थी हनुमान मंदिर के पास खड़ा था। आरोपी चन्दु अपनी बाईक से प्रार्थी के पास आकर पैसे की लेन देन की बात को लेकर मॉ बहन की गंदी – गंदी, गाली – गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर प्रार्थी के हाथ से विवो मोबाईल को छीन कर भाग गया* कि रिपोर्ट पर थाना वैशाली नगर में अपराध क्रमांक 260/2025 धारा 296,351(3),304 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में *आरोपी के गिरफ्तारी हेत टीम गठित कर आरोपी की पता तलाश की जा रही थी कि आरेापी के अपने सकुनत में उपस्थित मिलने पर आरोपी को पकड़कर थाना लाया गया जिससे अपराध के संबंध में पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करने से आरोपी चन्दु उर्फ चन्दु डॉन उर्फ चंदन सिंह मंगेड़ा* पिता स्व0 जसविंदर सिंह 30 साल सा0 अर्जुन नगर कैम्प 1 भिलाई *को दिनांक 05.08.2025 को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है। आरोपी चन्दु उर्फ चन्दु डॉन के विरूद्ध पूर्व में थाना वैशाली नगर में 04 अपराध तथा थाना छावनी मे 07 अपराध पंजीबद्ध होने से आरोपी चन्दु उर्फ चन्दु डॉन को थाना वैशाली नगर के गुण्डा सूची में नाम लाया गया है।*

नाम आरोपी:- चन्दु उर्फ चन्दु डॉन उर्फ चंदन सिंह मंगेड़ा पिता स्व0 जसविंदर सिंह 30 साल सा0 अर्जुन नगर कैम्प 1 भिलाई जिला दुर्ग

Back to top button