थाना उतई पुलिस को मिली सफलता।* *चोरो के खिलाफ थाना उतई पुलिस की सख्त कार्यवाही।* *आरोपियो द्वारा सेलो चौक मोबाइल दुकान से किया गया था 11 नग मोबाइल चोरी।*
आरोपियो के कब्जे से चोरी किए हुए मोबाइल को किया गया जप्त।* *चोरो के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की लगातार जारी रहेगी कार्यवाही।*

दुर्ग पुलिस व्दारा रात्रि में दुकान का शटर तोड़कर मोबाइल चोरी करने वाले आरोपियों पर अंकुश लगाकर चोरी/सेंधमारी के खिलाफ मुहिम के तहत थाना उतई पुलिस द्वारा मोबाइल चोरी करने वाले के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही किया गया। *दिनांक 04/08/2025 को प्रार्थी योगेश साहू निवासी ग्राम घुघवा उतई का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह सेलुद चौक उतई में योगेश मोबाइल दुकान का संचालन करता है दिनांक 01-02/08/2025 के दरमियानी रात में किसी अज्ञात आरोपी के द्वारा प्रार्थी के दुकान का शटर का ताला तोड़कर दुकान के अंदर रखे 11 नग नए मोबाइल विभिन्न कंपनियों का चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण में चोरी गए 11 नग मोबाइल एवं अज्ञात आरोपी की पता तलाश लगातार उतई पुलिस द्वारा किया जा रहा था* इसी दौरान विश्वस्त सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुई कि सेलूद चौक मोबाइल दुकान से *मोबाइल चोरी करने वाले आरोपी उतई क्षेत्र में मोबाइल को बिक्री करने की फिराक में घूम रहे हैं सूचना पर ग्राम धोराभाटा रवाना होकर आरोपियों का पता तलाश कर उन्हें हिरासत में लिया गया जिनसे पूछताछ करने पर दिनांक घटना को एक राय होकर योगेश मोबाइल दुकान से 11 नग मोबाइल को चोरी करना स्वीकार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 11 नग मोबाइल को जप्त किया गया तथा आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।* उक्त कार्यवाही में थाना उतई के उपनिरीक्षक प्रमोद सिंन्हा, सहायक उप निरीक्षक सुरेश पांडे आरक्षक दुष्यंत लहरे, कृष्ण सिंह तथा एसीसीयू टीम की उल्लेखनीय भूमिका रही।
अपराध क्रमांक – 302/2025 धारा – 331(4), 305, 3(5)BNS
*नाम आरोपी -*
(1) दानेस साहू पिता दीपक साहू उम्र 19 वर्ष
(2) तुषार ठाकुर पिता राम खिलावन उम्र 19 वर्ष
(3) कामदेव साहू पिता दुकालू साहू उम्र 24 वर्ष
सभी निवासी ग्राम धोराभाठा थाना उतई जिला दुर्ग (छ.ग.)
गिरफ्तारी दिनांक – 06/08/2025
जप्त संपत्ति – 11 नग विभिन्न कंपनियों का एंड्राइड मोबाइल कीमती करीबन 2,10,000/- रुपए





