राष्ट्रीय

Share Market Updates: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, Nifty 25900 के नीचे फिसला, 7% टूटे LG India के शेयर…

शेयर बाजार में पिछले 4 दिनों से जारी तेजी के सिलसिला पर ब्रेक लग गया है, आज मार्केट गिरावट के साथ खुला है और निफ्टी-सेंसेक्स कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

हालांकि, अर्निंग सीजन में खबरों के लिहाज से आज कुछ शेयरों में तगड़ा एक्शन देखने को मिल सकता है।

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के शेयर 7 फीसदी तक टूट गए हैं। वहीं, लेंसकार्ट सॉल्यूशंस, पतंजलि फूड्स, अमारा राजा एनर्जी एंड मोबिलिटी, प्रोटियन ईगव टेक्नोलॉजीज और कॉनकॉर्ड बायोटेक के स्टॉक भी खबरों के चलते सुर्खियों में है

Share Market Live Updates: 7% टूटा LG India का शेयर, खराब Q3 नतीजों के बाद गिरावट

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के शेयरों में खराब Q3 नतीजों के बाद बड़ी गिरावट आ गई। सुबह कंपनी के शेयर 7 फीसदी की गिरावट के साथ 1410 रुपये के स्तर पर खुले। हालांकि, हल्की रिकवरी के साथ अब 1448 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं।

SBI और Trent के शेयरों में और बढ़ सकती है तेजी- एक्सपर्ट्स

Share Market Live Updates: 11 फरवरी को बेहतर क्लोजिंग के आधार पर मार्केट एक्सपर्ट्स ने आज के सत्र के लिए कुछ खास शेयरों में खरीदारी करने की सलाह दी है।

इनमें एसबीआई और टाटा समूह की कंपनी ट्रेंट के शेयर शामिल हैं, जो मौजूदा स्तरों से और अच्छी तेजी दिखा सकते हैं।रे

Share Market Live Updates: आईटी शेयरों में फिर से गिरावट गहरा गई है और इंफोसिस व टीसीएस समेत सभी आईटी शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है, लेकिन सबसे ज्यादा मंदी कोफोर्ज के शेयरों में दिख रही है और यह 6 फीसदी तक टूट गए हैं।

इसके अलावा,एचसीएल टेक, विप्रो, टेक महिंद्रा, एम्फेसिस और एलटीआई माइंड ट्री के शेयरों में भी गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है।

शेयर बाजार में पिछले 4 दिनों से जारी तेजी के सिलसिला पर ब्रेक लग गया है, आज मार्केट गिरावट के साथ खुला है और निफ्टी-सेंसेक्स कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

हालांकि, अर्निंग सीजन में खबरों के लिहाज से आज कुछ शेयरों में तगड़ा एक्शन देखने को मिल सकता है।

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के शेयर 7 फीसदी तक टूट गए हैं। वहीं, लेंसकार्ट सॉल्यूशंस, पतंजलि फूड्स, अमारा राजा एनर्जी एंड मोबिलिटी, प्रोटियन ईगव टेक्नोलॉजीज और कॉनकॉर्ड बायोटेक के स्टॉक भी खबरों के चलते सुर्खियों में है

Back to top button