
जिला पुलिस ने होली पर्व पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ड्यूटी में लगे सभी पुलिस बल को सोमवार दोपहर 12 बजे कंट्रोल रूम में ब्रीफिंग देंगे।
इसके अलावा दुर्ग-भिलाई में 2 बजे से फ्लैग मार्च किया जाएगा। इस बीच 28 आदतन बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। इसके अलावा खुलेआम शराब पीने वाले 40 और शराब बेचने वाले 42 लोगों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की।
जिले में 2 मार्च को होलिका दहन एवं 4 मार्च को रंग गुलाल होली का पर्व मनाया जाएगा। इस दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले को 10 अनुविभाग में विभाजित किया गया है, जिसमें 900 पुलिस कर्मियों की स्पेशल ड्यूटी पर तैनाती की गई है।
इसके अलावा 139 स्थानों पर फिक्स पाइंट और 25 स्थानों पर नाकाबंदी पाइंट बनाए गए हैं।
इस बीच पुलिस की 73 पेट्रोलिंग पार्टियां लगातार पेट्रोलिंग करेंगी। शहर के अंदरूनी इलाकों, गलियों एवं बस्तियों में भी सतत निगरानी रखने के लिए 30 बाज मोटरसाइकिल पार्टी का निर्माण किया गया है, जो शहर के अंदरूनी इलाकों, गलियों एवं बस्तियों की निगरानी करेंगी।
इस बीच किसी भी प्रकार के वाद-विवाद की स्थिति में सूचना डायल 112 एवं 9479192099 नंबर पर देने की अपील की।





