अंतरराष्ट्रीय

उत्तर कोरिया ने किया तोप और परमाणु रॉकेट का सफल परीक्षण, आसमान में तेज गर्जना से दहला…

उत्तर कोरिया ने परमाणु क्षमता वाले रॉकेट लॉन्चर का परीक्षण किया है। उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने इस मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर सिस्टम (MRLS) के परीक्षण की जानकारी दी।

कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (KCNA) के अनुसार, नॉर्थ कोरिया के नेता किम जोंग और उनकी बेटी जू ए ने मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर सिस्टम के परीक्षण को साथ में देखा।

उत्तर कोरिया के पड़ोसी देश दक्षिण कोरिया ने इस परीक्षण की निंदा की। किम जोंग के इस मिसाइल टेस्ट पर दक्षिण कोरिया ने सूचना दी थी कि उत्तर कोरिया की तरफ से करीब 10 बैलेस्टिक मिसाइल दागी गई हैं।

उत्तर कोरिया का मिसाइल टेस्ट

केसीएनए के मुताबिक, उत्तर कोरिया के इस अभ्यास में 600 mm-कैलिबर वाले एक दर्जन सटीक मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर और दो तोपखाना कंपनियां शामिल थीं। इन्होंने MRLS को बहुत ही घातक और आकर्षक हथियार बताया।

KCNA ने किम जोंग के हवाले से बताया कि इस अभ्यास ने प्योंगयांग के दुश्मनों को, जो 420 किलोमीटर (लगभग 260 मील) की मारक सीमा के भीतर हैं, उन्हें बेचैनी का एहसास कराया और उन्हें इस परमाणु हथियारों की विनाशकारी शक्ति भी बता दी।

इस परीक्षण में रॉकेटों ने कोरिया के पूर्वी सागर में 360 किलोमीटर से भी अधिक दूरी पर स्थित एक द्वीप लक्ष्य पर सटीक निशाना लगाया।

दक्षिण कोरिया-अमेरिका कर रहे सैन्य अभ्यास

उत्तर कोरिया ने इन मिसाइलों का परीक्षण ऐसे समय में किया है, जब दक्षिण कोरिया और अमेरिका की सेनाएं इस हफ्ते सैन्य अभ्यास कर रहे हैं। ये सैन्य अभ्यास 19 मार्च तक जारी रहेगा।

किम जोंग की बहन किम यो जोंग ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया के सैन्य अभ्यास पर आपत्ति जताते हुए कहा, ‘ये अभ्यास अकल्पनीय रूप से भयानक नतीजे ला सकते हैं।’

किम यो जोंग ने आगे कहा, ‘ये अभ्यास एक ऐसे नाजुक समय पर हो रहे हैं, जब वैश्विक सुरक्षा ढांचा तेजी से ढह रहा है और दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में युद्ध चल रहे हैं।’

Back to top button